MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में डिजिटल गणना और सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग की दी जा रही जानकारी

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी।

 

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अनुपम आर्या, बालम सिंह दानू और पंकज खोलिया फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, आंकड़ों के डिजिटल संकलन और कार्य संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद फील्ड ट्रेनर्स जनगणना में नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

 

जनगणना के दौरान प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े एकत्र करेंगे। वहीं, जनगणना कार्य के प्रबंधन, पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। डिजिटल व्यवस्था से आंकड़ों के संकलन में सटीकता और तेजी लाने के साथ ही कार्य की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है, ताकि जिले में जनसंख्या गणना का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते