सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – काबीना मंत्री कैड़ा
मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, कहा- सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर ले रही निर्णय

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर लगातार जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और भोजन माताएं स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके योगदान को देखते हुए मानदेय में वृद्धि का निर्णय स्वागतयोग्य है। कैड़ा ने कहा कि ये महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ प्रदेश के सभी वर्गों के हित में निर्णय ले रही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







