PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दांतू पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सीमांत क्षेत्र में पर्यटन विकास पर किया मंथन

होम स्टे संचालकों और ग्रामीणों से की बातचीत, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के दांतू गांव पहुंचकर सीमांत क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर ग्रामीणों और होम स्टे संचालकों के साथ चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत करने पर जोर दिया।

 

दांतू गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक रं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, होम स्टे संचालन में आ रही समस्याओं और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि दारमा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और विशिष्ट पहचान को पर्यटन से जोड़कर इसे पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जा सकती है। इसके लिए स्थानीय समुदाय की भागीदारी जरूरी है, ताकि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका भी मजबूत हो सके।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते