PithoragarhSocialUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 51 हजार पुस्तकें निःशुल्क बांटकर डॉ. पीतांबर अवस्थी ने बनाया कीर्तिमान

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में बनाई विशिष्ट पहचान

सीमांत जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. पीतांबर अवस्थी ने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपने बहुआयामी योगदान से विशिष्ट पहचान बनाई है। 51 हजार पुस्तकों का निःशुल्क वितरण कर उन्होंने पुस्तक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

उनका यह प्रयास समाज में पढ़ने की रुचि विकसित करने और ज्ञान के प्रसार की दिशा में एक मिसाल है। पिथौरागढ़ में ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय की स्थापना कर उन्होंने अध्ययन और ज्ञान-विस्तार को नई दिशा दी। वहीं, ‘चेलि बचा, चेलि पढ़ा’ और ‘हरूली आमा छात्रवृत्ति’ जैसी पहलों के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

 

इसके साथ ही नशामुक्ति जागरूकता अभियान, लोकभाषा एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण तथा हिंदी, संस्कृत और कुमाऊंनी साहित्य के प्रचार-प्रसार में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। डॉ. अवस्थी की साहित्यिक साधना भी बहुआयामी रही है। ‘परछाई’, ‘बेटियां’, ‘हिमालय’, ‘नशे पर प्रहार’ और ‘उत्तराखंड के परंपरागत जलस्रोत’ जैसी कृतियों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक विरासत और जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को स्वर दिया है।

 

साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। इनमें शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान और कुसुम जगमोरा लोक साहित्य सम्मान-2025 प्रमुख हैं। साहित्य सृजन के साथ समाज में शिक्षा, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करने की उनकी निरंतर पहल उन्हें सीमांत क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभाओं में शामिल करती है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते