PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ :अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे चार खिलाड़ी

उत्तराखंड टीम में देवेंद्र, अनूप, नितिन और राजेंद्र का चयन, शेखर कपूर को मिली कोच की जिम्मेदारी

 गोवा में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ के चार खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। इसके साथ ही जिले के शेखर कपूर को राज्य टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

 

जिले के लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में भी पिथौरागढ़ की भागीदारी रहेगी। उत्तराखंड टीम में देवेंद्र बिष्ट, अनूप बिष्ट, नितिन उप्रेती और राजेंद्र खोलिया का चयन हुआ है। वहीं, टीम के कोच की जिम्मेदारी शेखर कपूर को सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों में टीम कोच सहित तीन खिलाड़ी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, जबकि अनूप बिष्ट जिला क्रीड़ाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

 

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कोच और खिलाड़ी गोवा रवाना हो गए हैं। उनके चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी और जितेंद्र वल्दिया ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

https://youtu.be/OPQwYqdENks

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते