CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : खोया पर्स लौटाकर पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
पुलिस का आभार किया व्यक्त

जौलजीबी मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस को मिले पर्स को उसके स्वामी तक पहुंचाकर जौलजीबी पुलिस ने ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। पर्स में 1,700 रुपये नकद के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
जानकारी के अनुसार रात्रि ड्यूटी के दौरान अपर उपनिरीक्षक महेश पंत को मेला मैदान में एक पर्स मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पर्स स्वामी दान सिंह निवासी तीतरी से संपर्क किया और पर्स सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपना खोया पर्स वापस पाकर दान सिंह ने खुशी जताते हुए पिथौरागढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।






