53 लाख से अधिक के मोबाइल फोन बरामद
उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों से किए रिकवर

साइबर क्राइम सेल ने कड़ी मेहनत और सर्विलांस के जरिए 53.53 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों से भी रिकवर किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जारी निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर
खोये हुए लगभग 53,53,546 रूपए( तिरेपन लाख तिरेपन हजार, पांच सौ छियालिस) मूल्य के कुल 228 मोबाईल फोन बरामद किये गये। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून ने रिकवर मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने गुम मोबाइल वापस पाकर खुश हुए लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस से अपील करते हुए कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल फोन न खरीदने की की बात कही है।
मोबाइल रिकवरी टीम में कुश मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक, सीओ साइबर, अंकित कण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स, निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सैल, महिला उप निरीक्षक निर्मल भट्ट, हेड कांस्टेबल भरत सिंह रावत, महिला कांस्टेबल रचना निराला, कानि. सूरज रावत, महिला कांस्टेबल रेनू कल्याण, हेड कांस्टेबल किरन कुमार एसओजी, कांस्टेबल आशीष, एसओजी देहरादून व जनपद के थानों में नियुक्त सीईआइआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मी शामिल हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







