पिथौरागढ़ : 59 लोगों को मिला प्रमाण पत्र, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच
मानसिक दिव्यांग शिविर

पिथौरागढ़ में दिव्यांगजनों को प्रमाणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय मानसिक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मानसिक एवं अन्य प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित लोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच कर

पात्र व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूरस्थ क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को बार.बार जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 97 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से जांच के बाद 59 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।
शिविर में मनोचिकित्सा एवं मनोविज्ञान से संबंधित विशेषज्ञों की टीम में डॉ. आकांक्षा सिंघल (सीनियर रेजिडेंट, मनोचिकित्सक एम्स ऋषिकेश ), अनुभव (नैदानिक मनोवैज्ञानिक एम्स ऋषिकेश ), शुभम भट्ट (मनोवैज्ञानिक, नमन क्लीनिक, मुनस्यारी खंड) तथा पूजा (सामाजिक कार्यकर्ता, नमन क्लीनिक, मुनस्यारी खंड) सहित डॉ ललित भट्ट, नितिन भट्ट, योगेश पंत, चंदा चौहान, जीवन तिवारी समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







