पिथौरागढ़ : अंजू पाठक स्मृति सम्मान, छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर किया गया सम्मानित
एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट में कार्यक्रम का आयोजन

सुरभि सेवा समिति के तत्वावधान में एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज, भाटकोट में अंजू पाठक स्मृति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने अपनी दिवंगत पत्नी एवं शिक्षिका अंजू पाठक के जन्मदिवस पर शिक्षा, खेल, वैज्ञानिक गतिविधियों और गाइड क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 छात्राओं को ₹501-₹501 की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने की, जबकि संचालन मालिनी फिलिप
द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश चंद्र मखौलिया, जयप्रकाश देवलाल, तुलसी दत्त भट्ट और डॉ. आशा जोशी ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इस दौरान डॉ. तारा सिंह ने अंजू पाठक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र, कर्तव्यनिष्ठ और परोपकारी शिक्षिका बताया।
उन्होंने कहा कि मोहन चंद्र पाठक उनकी स्मृति में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में पर्वतारोही वासुदेव पांडेय, शुभम और पवन ने छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना दास ने वर्चुअल माध्यम से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुपमा बोहरा, निरंजना मसीह, साधना सिंह, निरुपमा जेकब, सुमिता सिंह, शैलरूपा जेकब, शैली पाठक, जिज्ञासु, शैलजा सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







