PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़: रोमांचक फाइनल मुकाबले में धामी-11 बनी चैंपियन, प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

ब्रिजेश को मैन ऑफ द मैच तथा अमन लोहिया को बेस्ट बॉलर का खिताब

लक्ष्मण सिंह महर परिसर खेल मैदान में आयोजित स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें धामी-11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला धामी-11 और बिंदास बॉयज़ के बीच खेला गया।

 

ad

इससे पूर्व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया और शुभमानाएं दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर भूपेश पंत ने स्वर्गीय प्रकाश पंत के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग चलने की बात कही। कहा कि ऐसे आयोजन समाज और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिंदास बॉयज़ ने 10 ओवर में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धामी-11 ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम धामी-11 (धारचूला) को 50,000 रूपए की धनराशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 25,000 रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

व्यक्तिगत पुरस्कारों में ब्रिजेश कार्की को मैन ऑफ द मैच तथा अमन लोहिया को बेस्ट बॉलर चुना गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, पवन खड़ायत, कविंद्र शाह, भुवन उप्रेती, मनोज वर्मा, विकेश थापा, हरीश धपोला सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते