PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बलुवाकोट, बेरीनाग व नारायणनगर रहे अव्वल

एंटी रैगिंग जन-जागरूकता सभा व राज्य रजत जयंती समारोह आयोजित, वाद- विवाद प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ के संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एंटी रैगिंग जन-जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रेमलता कुमारी ने की।

 

ad

इस दौरान उन्होंने कहा कि रैगिंग एक गंभीर सामाजिक एवं कानूनी अपराध है, अतः प्रत्येक विद्यार्थी को अनुशासन, सहयोग और सम्मान की भावना के साथ संस्थान में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एंटी रैगिंग समिति एवं मॉनिटरिंग सेल के सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग से संबंधित नियमों, दंड प्रावधानों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली ने किया। इस अवसर पर बृजेश कुमार गुरुरानी, अमित सिंह रावत (राजस्व विभाग) विमला देवी, चंद्र सिंह (अभिभावक प्रतिनिधि) समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

 

इधर उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती समारोह के अंतर्गत एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में किया गया। प्रतियोगिता में छह महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें बलुवाकोट महाविद्यालय प्रथम, बेरीनाग महाविद्यालय द्वितीय और संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस सफलता का श्रेय सह संयोजक डॉ. सारिका वर्मा एवं लक्ष्मी मेहरा को गया, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया। प्राचार्य प्रो. प्रेमलता कुमारी सहित सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

 

इधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पाण्डेय के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य निर्माण का स्वप्न पूर्ण हुआ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीएस मेहरा ने किया।

 

प्रतियोगिता में गौरव पाठक बीए तृतीय ने प्रथम नेहा बोरा बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा नितेश पंत बीए तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुबोध सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीप्ति मिश्रा एवं डॉ. तनुजा टम्टा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. संतोषी, डॉ.रेनू टम्टा, डॉ. रश्मि सेलवाल सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते