पिथौरागढ़ : विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ शिविर का समापन
सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन

पिथौरागढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम राम तथा महेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गीत, समूह नृत्य, युगल नृत्य तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर निधि मारौठिया द्वारा सात दिवसीय शिविर का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा सभी स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न शीर्षकों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस समिति के सदस्य दुर्गेश कुमार शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका प्रिया व धन्यवाद ज्ञापित स्वयंसेवक भूपेंद्र सिंह बर्निया द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







