PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : बगैर अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगें विभागीय अधिकारी : डीएम
जिलाधिकारी ने किए निर्देश जारी

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया आरंभ होने और वर्तमान में वर्षाकाल को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सभी अधिकारियों को बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडऩे के निर्देश जारी किए हैं।

कहा कि इस अवधि में सामान्य अवकाश हेतु विचार नहीं किया जायेगा। अपरिहार्यता/आकस्मिकता की स्थिति में अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति उपरान्त ही किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्यालयों में अनुश्रवण कराने के निर्देश जारी किए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







