CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अवैधानिक गतिविधियों पर रखें प्रभावी निगरानी : एसपी

अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। यह निर्देश आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन में अधीनस्थों को दिए।

 

ad

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने, थानावार लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने व बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

 

इस मौके पर माह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रभावी कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में उप निरीक्षक कमलेश जोशी व उप निरीक्षक आनन्द गिरी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए अधिकारी व कर्मचारियों में उ०नि० बसन्त पंत, उ०नि० ललित डंगवाल, अ०उ०नि० चन्द्र शेखर जोशी, अ०उ०नि० दीपक लेखक, अ०उ०नि० कुबेर सिंह, अ०उ०नि० राजेन्द्र मार्छाल,

 

हे०का० अरविन्द चन्द, हे०का० राजेश कुमार, हे०का० शंकर देवड़ी, हे०का० भूपेन्द्र सिंह, हे०का० दीपक सिंह, का० महेश सिंह बोरा, का० महिपाल सिंह, का० मनोहर लाल, का० उमेश सिंह तोमक्याल, का० जितेन्द्र कुमार, का० नीरज भोज, का० नवीन राणा, म०का० बबीता बिष्ट, का० संजय महर, का० दीपक सिंह, हे०का० पु०दू० विवेकानन्द जोशी, हे०का० पु०दू० कपिल सिंह खाती, फायरमैन हरीश गिरी, फायर चालक छतर सिंह तथा फायरमैन चन्द्र प्रकाश शामिल हैं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी केएस रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते