PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यार्थियों को संवेदनशील एवं मानवता के प्रति समर्पित बनाना ही सच्ची शिक्षा : डा. पंत

शिक्षक दिवस पर भव्य आयोजन, उत्कृष्ट सेवाओं को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मानस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधन द्वारा ‘गुरु गौरव सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के लिए देश के आठ पूज्य गुरुओं आर्यभट्ट, पाणिनी, वशिष्ठ, द्रोणाचार्य, शंकराचार्य, पतंजलि, भास्कर एवं रामानुजाचार्य के नाम से आसन स्थल तैयार किए गए। गुरुओं को प्रबंधन की ओर से उपहार भेंट किए गए।

 

ad

कार्यक्रम का शुभारंभ एमजीआई के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान डा. पंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया किसी भी शिखर तक पहुंच जाय, शिक्षक का सम्मान एवं शिक्षक की महत्ता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों को संवेदनशील एवं मानवता के प्रति समर्पित बनाने की आवश्यकता है।

 

कालेज के निदेशक देवाशीष पंत ने डा. राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से शिक्षा धर्म की महत्ता समझकर राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया । प्रबन्धक कंचन लता पंत ने भारत के गौरवशाली इतिहास के दृष्टांतों द्वारा शिक्षकों को अभिप्रेरित करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमांशु पुनेठा, नेहा जोशी, आकांक्षा पंत, प्रकाश कुमार, लक्ष्मी चौहान, प्रकाश चंद, सुरेंद्र बोरा, हेम चंद्र पांडे, ममता नगरकोटी, तारा पोखरिया, गरिमा तिवारी, गिरीश पुजारा, दीपा दानू, दीपक वल्दिया, विनोद जोशी, पूर्णिमा पांडे, सुमन विष्ट, सरोज असवाल, पुष्पा देवी और भावना भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक मीनू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा, पीटीए अध्यक्ष केसी कसनियाल, प्रमोद जोशी, पीसी लोहनी, पुष्पा नेगी ने भी विचार व्यक्त किए। कालेज के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते