पिथौरागढ़ : शातिर आरोपी को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार
आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामलों में जारी थे एक दर्जन से अधिक वारण्ट

जनपद में एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक वारंट जारी थे और पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तारी के प्रयासों के चलते वारंटी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा धर्मेश जोशी, निवासी भड़ेलवाड़ा, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया है,
जिसके विरुद्ध धोखाधड़ी से सम्बन्धित विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा लगभग एक दर्जन से अधिक वारण्ट जारी किए गए थे। उक्त आरोपी पिछले लगभग डेढ़ से दो वर्षों से फरार चल रहा था।
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी (चौकी प्रभारी, ऐचोली) द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन प्रयास किए जा रहे थे।
आरोपी शातिर किस्म का होने के कारण पुलिस से बचने हेतु बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर मुखबिर तैनात किए गए। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी व कांस्टेबल शेर सिंह द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में सटीक सूचना प्राप्त कर आरोपी को कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) से गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







