पिथौरागढ़ टीम उधमसिंहनगर को हुई रवाना
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सीनियर पुरुष ओपन वर्ग क्रिकेट टीम उधमसिंहनगर के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 05 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एवं रणजी ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के मैच 06 अप्रैल- उत्तरकाशी के विरुद्ध, अमिनिटी क्रिकेट ग्राउंड- उधमसिंहनगर, 07 अप्रैल- उधमसिंहनगर के विरुद्ध, अमिनिटी क्रिकेट ग्राउंड,
08 अप्रैल- पौड़ी के विरुद्ध, अमिनिटी क्रिकेट ग्राउंड, 09 अप्रैल- रुद्रप्रयाग के विरुद्ध, 10 अप्रैल- डेन क्रिकेट अकादमी, काशीपुर, 11 अप्रैल- देहरादून के विरुद्ध, डेन क्रिकेट अकादमी, काशीपुर, 12 अप्रैल- चमोली के विरुद्ध, किंग्स अकादमी, काशीपुर में होंगे। यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड टीम में चयन का अवसर मिलेगा।
टीम के खिलाड़ियों में प्रदीप देवली (कप्तान ) जीवन मेहता, रोहित दानू, गौरव जोशी, रोहित मेहता, विवेक भट्ट, (विकेट कीपर ) तेजेंदर सिंह, मो, आशिम, विनय कापड़ी, देवेन्द्र धारियाल,मो एकदस, रवि सिंह, साहिल रावत, विशाल जोशी, प्रतीक शर्मा शामिल है.अतिरिक्त खिलाडी के रूप मे प्रियांशु कन्याल, जयदीप पोखरिया, राहुल विक्रम सिंह, नरेन्द्र सिंह, शामिल है,
पूर्व अनुभवी क्रिकेटर दिनेश चन्द्र जोशी को टीम मैनेजर बनाया गया है टीम उधमसिंह नगर के लिये रवाना हो गयी है पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, उमेश चन्द्र जोशी, दिनेश भट्ट, प्रकाश डिगारी, आयुष जोशी, दिव्यांश पंत. एन. एस बिष्ट,, के एस सिर्खाल, प्रशांत भैसोड़ा, राजेन्द्र सिंह गुरो, अंशुल डांगी, दिव्यांश पंत.मनोज कुमार, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, सचिव ललित पंत आदि ने टीम को शुभकामनाये दीं है
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







