CrimeNainitalUttarakhand News

स्मैक व अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने अवैध स्मैक व शराब के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना चोरगलिया के निकट वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी जीवन सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा को 09.24 ग्राम स्मैक तथा आरोपी महेंद्र सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल को 09.46 ग्राम स्मैक व वाहन से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया पर धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में

 

अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम उप निरीक्षक निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह व जगदीश सिंह, कानि. भारत भूषण व अंकुश चन्याल शामिल थे। इधर पुलिस टीम ने आरोपी परमजीत सिंह, निवासी ग्राम बसगर, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर को लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा वाहन के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना चोरगलिया में धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विजय सिंह राणा, कानि. राजेश सिंह व कानि. चंदन सिंह शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते