AlmoraCulturalUttarakhand News

90 वर्षीय वयोवृद्ध होल्यार दामोदर जोशी को किया गया सम्मानित

ग्रामीणों ने की प्रयासों की सराहना

नन्दराजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर के माला गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर वरिष्ठ होल्यार दामोदर जोशी को सम्मानित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि 90 वर्ष की उम्र में भी उनका होली के प्रति अद्वितीय उत्साह और निरंतर भागीदारी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने उनके दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में माला गांव के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। बता दें कि दामोदर जोशी की होली के प्रति अटूट श्रद्धा और वर्षों से चली आ रही उनकी सहभागिता को लेकर ग्रामीणों द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए दीर्घायु की कामना की। साथ ही उनके प्रयासों की सराहना भी की गई। ग्रामीणों कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

इस अवसर पर अनूप जोशी, हेम चन्द्र जोशी, दीप चन्द्र जोशी, हरि विनोद जोशी, विजय जोशी, जुगल जोशी, हरीश जोशी, उमेश जोशी, कमल जोशी, विनोद जोशी, दिनेश जोशी, कौशल जोशी, सन्तोष जोशी, दीपक सिंह खाती, हेम चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, राहुल जोशी, सन्तोष जोशी, भाष्कर जोशी, अनुज जोशी, हर्ष वर्धन जोशी (हर्ष काफर), निशान्त जोशी और भुवन चन्द्र जोशी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते