पिथौरागढ़ : जय प्रकाश पांडेय के चयन पर खुशी
प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मूल निवासी ओएनजीसी में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी जय प्रकाश पांडेय का प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन होने पर यहां नगरवासियों ने खुशी व्यक्त की है। देशभर में उन्हें हिंदी विषय में नौ वीं रैंक प्राप्त हुई है।

जिला मुख्यालय के तिलढुगरी वार्ड के सेवानिवृत शिक्षक दंपत्ति टीका राम पांडेय एवं विमला पांडेय के सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय ओएनजीसी वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक के साथ-साथ ओएनजीसी देहरादून के उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय में छात्र संघ के भी महासचिव रहे जय प्रकाश पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा विवेवकानद विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से हुई है। जय प्रकाश के लेख विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित होते हैं।
बीते वर्ष उन्हें पत्रकार श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। जय प्रकाश पांडेय ने बीए, एमए, एमफिल और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। ओएनजीसी में कार्य करने से पहले जय प्रकाश पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर सेवा दे चुके हैं। जयप्रकाश की इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार, बुद्धिजीवी वर्ग और नगर के जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







