नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में चल रही थी तस्करी
पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक कूड़ा वाहन चालक को 159 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

नैनीताल मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश चन्द्रा, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, प्रमोद साह क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान काम्पैक्टर (डम्पर) नगर निगम का वाहन जिसमें कूङा लदा था जो भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था।
वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई तथा बरामदगी के आधार पर आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार, देवलचौड़, उम्र 29 वर्ष को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके विरूद्द थाना भीमताल में धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही चरस तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम के वाहन को अभियोग में शामिल कर पुलिस द्वारा सीज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक गुरविन्दर कौर, हेड कांस्टेबल हुकुम सिंह, कांस्टेबल संजय नेगी व नरेश परिहार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







