पिथौरागढ़ : होली त्यौहार के दौरान शांति भंग करने वाले 07 गिरफ्तार
शराब के नशे में लोक अवदूषण करने वाले को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में होली और रमजान के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जारी किए गए निर्देशो के क्रम में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष चैकिंग अभियान के तहत
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक रविन्द्र पांग्ती व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले तीन व्यक्तियों, आनन्द राम, पंकज कुमार और सचिन कुमार को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में शांति भंग करने वाले विमल भण्डारी को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती व पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में लोक अवदूषण करने वाले उमेश कुमार को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार व पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्र में शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले चार व्यक्तियों चन्दन सिंह, मनोज, पुष्कर और मुकेश कुमार को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







