CrimeNainitalUttarakhand News
होली त्यौहार के बीच स्मैक तस्करी करते दो युवक दबोचे
स्मैक के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

होली पर्व के दृष्टिगत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसके तहत थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 व्यक्ति नफीस अंसारी, निवासी बागजाला गौलापार, उम्र 28 वर्ष व निर्मल नौला, निवासी तल्ला कुवंरपुर थाना काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष को 1.01 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोनी टम्टा, कानि. लक्ष्मण राम व कानि शिवम कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







