CrimePithoragarhUttarakhand News

नाबालिग किशोरियों को भगा ले जाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक को लिया संरक्षण में

अपहृताओं को भारत-नेपाल बॉर्डर से किया सकुशल बरामद

नाबालिगों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार और एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

 

ad

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 23 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कालोनी में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन, उम्र 14 वर्ष, घर से बिना बताये कहीं चली गई, जो वापस नहीं लौटी, जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। तहरीर के आधार पर धारा 137(2) भा0न्या0सं0 में मामला पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग किशोरी के सम्बन्ध में उसके परिजनों व दोस्तों से जानकारी प्राप्त की गई तो गुमशुदा युवती के साथ क्लेमेन्टाउन क्षेत्र से भी एक अन्य नाबालिग युवती के लापता होने के समबन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया।

 

जानकारी जुटाने के साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त सर्विलासं की सहायता से भी नाबालिगों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये गए लगातार प्रयासों से पुलिस टीम को उक्त दोनों नाबालिकों के दो अन्य युवकों के साथ भारत नेपाल बॉर्डर के पास सनौली कस्बे में होने की जानकारी मिली।

 

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सनौली पहुंचकर मैनुअल पुलिसिंग करते हुए गुमशुदा नाबालिकों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर बीते दिवस दोनों नाबालिको को सनोली कस्बे से सकुशल बरामद किया गया तथा नाबालिग युवतियों को अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाने वाले एक आरोपी गगन थापा, निवासी कैमरी गाँव, देहरादून, उम्र 19 वर्ष को मौके से गिरफ्तार करते हुए प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।

 

पुलिस टीम में उ0नि0 संजीत कुमार, थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी, उ0नि0 प्रवीण सिंह पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास, उ0नि0 संदीप कुमार, म0उ0नि0 स्मृति रावत, कां0 श्रीकांत ध्यानी, कां0 बृजमोहन सिंह, म0कां0 अनीता पुंडीर, कां0 नीरज सामंत, कां0 बृजमोहन कनवासी, कां0 कमलेश सजवाण, हे0कां0 किरण कुमार (एसओजी), कां0 आशीष शर्मा (एसओजी) शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते