पिथौरागढ़ : कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, मराठी, राजस्थानी सहित अन्य भाषाओं में रंगारंग प्रस्तुति
विवेकानंद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया।

बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राम सिंह देऊपा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के बालक व बालिकाओं ने स्वागत गीत, कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, मराठी, राजस्थानी सहित अन्य भाषाओं में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त बालक- बालिकाओं सहित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राम सिंह देऊपा ने विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त बच्चे देश विदेश में उच्च स्थान पर आसिन हैं। उन्होंने कहां की विद्या भारती के विद्यालय से शिक्षा प्राप्त बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही स्थान प्राप्त नहीं करते हैं बल्कि संस्कारवान भी होते है। समारोह को संबोधित करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक ललित पाठक ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी ने विद्यालय की वर्ष भर की आख्या प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह बसेडा, थानाध्यक्ष हीरा सिंह डागी, हेड कांस्टेबल देश दीपक, व्यापारी हुकम सिंह महरा, खष्टी बल्लभ द्विवेदी, किशन पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षक बहादुर सिंह बुगला द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







