PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गुस्साए कर्मचारी व शिक्षक, गैरसैंण में उग्र प्रदर्शन का ऐलान

यूनीफाइड पेंशन योजना पर जताया विरोध

पिथौरागढ़ के टकाना रामलीला मैदान में आज जिलेभर के कर्मचारी व शिक्षकों ने बांह में काला फीता बांधकर विरोध जताया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के स्थान पर यूनीफाइड पेंशन योजना लागू करने पर गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान शिक्षक व कर्मियों ने आगामी 10 अप्रैल को गैरसैंण में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

 

ad

इसके साथ ही कर्मियों ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का जिले भर में विरोध दर्ज करते हुए सभी विकास खंडों और विद्यालयों में तैनात कार्मिकों ने यूपीएस का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के सभी कर्मचारी और शिक्षकों द्वारा लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार हर बार कार्मिकों को ठगने का काम कर रही है, इस बार भी सरकार ने पुरानी पेंशन के स्थान पर यूपीएस लागू करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसे उत्तराखंड में भी एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

 

कहा कि सभी कार्मिक केवल और केवल पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लेकर आंदोलन कर रहे है। उन्होंने पुरानी पेंशन के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होने की बात कही। इसी कड़ी में प्रांतीय आह्वान पर यूपीएस गजट नोटिफिकेशन की सांकेतिक प्रतियां जलाई गई। जिला मंत्री मोहित बिष्ट ने बताया के जिले सभी विद्यालयों में भी विरोध व्यक्त किया गया है।

 

कहा अगर जल्द से जल्द सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। सभा को उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिला महामंत्री देवराज कन्याल, कोषागार संघ से हम पांडे, लोनिवि वर्कचार्ज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ललित शर्मा आदि द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों कर्मी व शिक्षक मौजूद थे।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते