EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : परीक्षा परिणाम घोषित, अव्वल बच्चे हुए सम्मानित

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मना वार्षिकोत्सव

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल का वार्षिकोत्सव वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।

 

ad

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृष्ण बोरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कुमाऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी, नेपाली आदि विभिन्न भाषाओं में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। साथ ही विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मध्यपान निषेध एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक को खूब सराहा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की चाहरदीवारी आदि समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।

 

विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी ने विद्यालय के पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह चौहान ने विद्यालय की वर्ष भर की आख्या प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अभिभावकों से विद्यालय को हर संभव सहयोग की अपील की। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेद्र लाल वर्मा द्वारा विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को मुख्य अतिथि के सममुख रखते हुए उनके समाधान की अपील की। समारोह के मध्य परीक्षा प्रभारी द्वारा वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य शंभू नाथ यादव, सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश चौबे, दिनेश धानिक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं खासी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आरपी टम्टा, डॉ. योगेश पोरियल एवं मेघा बोरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते