ऑटो में बैठी महिला के बैग से 01 लाख रूपए चोरी
मामले का खुुलासा करते हुए आरोपी दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आटो से जा रही एक महिला के बैग से एक लाख रूपए की चोरी करने वाले शातिर आरोपित दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 मार्च को एक महिला रेवती देवी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया कि वह नटराज चौक ऋषिकेश से गुमानीवाला घर जाने के लिए विक्रम मे बैठी थी, ऑटो में उनके बगल में एक महिला दो छोटे बच्चों के साथ बैठी थी तथा उसके द्वारा उनके बैग से 01 लाख रुपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार मामले के खुलासे व आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश की अगुवाई में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आने-जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को चैक किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के चलते बीते दिवस मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सीएनजी पेट्रोल पम्प श्यामपुर ऋषिकेश के पास से घटना को अजांम देने वाले 02 आरोपितों भारती पत्नी मोनू व मोनू को चोरी किये 01 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन तथा 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोनू ने बताया कि वह मूल रूप से अलवर, राजस्थान का रहने वाला है तथा वर्तमान में अपनी दोनो पत्नियों भारती, गीता तथा बच्चों के साथ मेरठ में किराये पर रहता है। बीते 30 मार्च को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ टप्पेबाजी की घटना को अजांम देने के लिये मेरठ से ऋषिकेश आया था, पुलिस से बचने के लिये आरोपी द्वारा अपनी कार को नेपाली फार्म पर खडा कर अपनी पत्नी भारती को टप्पेबाजी की घटना के लिये अपने छोटे बच्चों के साथ ऋषिकेश भेज दिया था, ताकि किसी को उन पर शक न हो।
ऋषिकेश में आरोपिता भारती द्वारा ऑटो में एक महिला के बैग से चोरी की घटना को अजांम दिया तथा फिर वह वापस बच्चों के लेकर नेपाली फार्म पर आ गई, जहां से वह वापस मेरठ चले गये थे। फिर दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए ऋषिकेश आये थे और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश चन्द्र खुमरियाल, महिला हेड कांस्टेबल कविता चतुर्वेदी व कानि. मनमोद राणा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







