पिथौरागढ़ : रेड, गिरफ्तारी और वाहन सीज, 07 गिरफ्तार
पुलिस अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर 111 के खिलाफ कार्रवाई

जनपद पुलिस द्वारा होटल.-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज भण्डारी की टीम द्वारा भण्डारी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई। मौके पर रेस्टोरेंट संचालक अशोक सिंह बिष्ट अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह, थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले क्रमश: वाहन चालक पूरन कोहली, डीडीहाट, संजय सिंह बोहरा, झूलाघाट, सतीश भट्ट, कनालीछीना, हिमांशु भट्ट, वड्डा को गिरफ्तार कर सभी के वाहन सीज किये गये।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान लड़ाई-झगड़े में संलिप्त देवी दत्त भट्ट, योगेश भट्ट व किशन नेगी, वड्डा को बीएनएस की धारा 170/172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेटध्दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 111 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







