नशे पर कड़ा प्रहार, 19 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस का जिलेभर में चलाया जा रहा अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चले अभियान कोतवाली पुलिस टीम ने एक आरोपी तस्कर को 19 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बीते दिवस समण मंदिर पुल के पास एक वाहन टाटा 407 में अवैध शराब अंग्रेजी की 19 पेटी कुल 912 पव्वे का परिवहन करते हुए एक आरोपी मोहन सिंह, मल्ला बिलौना बागेश्वर, उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कियाग गया। इधर पुुलिस अधीक्षक ने नशे के विरुद्ध पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलबन्त सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार, अपर उप निरीक्षक प्रदीप गर्ब्याल, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या व जितेन्द्र कुमार और होम गार्ड प्रतिमा कठायत शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।