पिथौरागढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित
एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की जानकारी देने को लेकर बेरीनाग के हिमालया इंटर कालेज चौकोडी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें उत्तरायणी संस्था के अध्यक्ष व पूर्व आयुक्त राजकुमार बर्थवाल ने छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी सहित पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करते ही समयानुसार कार्य करने और नशे से दूर रहने की बात कही। बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट गोविंद बल्लभ पाठक ने इंटरमीडिएट के बाद सेना के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए तैयारी और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ ही देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की।
एमएसएमई के पूर्व डायरेक्ट जनरल के आर आर्या ने उद्यमिता एवं रोजगार सृजन के बारे छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में आगे की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने कहा की कालेज में वर्षभर पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रोजगार परक शिक्षा की जानकारी देने के साथ ही कैरियर काउंसलिंग की जानकारी देने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।
इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ जानकारी प्राप्त की। कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज कार्कीनगर के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। उत्तरायणी संस्था के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर हिमालया इंटर कालेज चौकोडी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमालया इंटर कालेज चौकोडी के प्रबंधक प्रकाश कार्की, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, प्रदीप जोशी, रूप सिंह पपोला, मनीष पाठक, मंजू कार्की, भास्कर पंत, ध्रुव पंत, कमलेश कुमार, चंचल रावल सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







