पिथौरागढ़ : हत्या के मामले का आरोपी कासनी से गिरफ्तार
वारंटी आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा वारण्टी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिससे तहत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल सुरेश धौनी द्वारा वारण्टी आरोपी नीरज कुमार, निवासी ग्राम गैना, पिथौरागढ़ को कासनी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में धारा 302/201 भादवि के तहत वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







