पिथौरागढ़ : कार से अवैध शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
ड्रिंक एंड ड्राइव व शांति व्यवस्था भंग करने पर 04 लोग गिरफ्तार

सीमांत जनपद में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान जारी है।

क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी डीडीहाट कुंवर सिंह रावत एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा थल रोड डीडीहाट में चेकिंग के दौरान एक अल्टो वाहन को पर रोक कर चेक किया, जिसमें वाहन चालक मनोज राम, भनड़ा, डीडीहाट को एक पेटी बियर, तीन बोतल अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। शराब परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को सीज किया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रोहित चंद्र, लेजम, थल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष कनालीछिना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कमलेश धामी, अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष रावत चौकी प्रभारी वड्डा व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अजीत गिरी, लेलू को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने के जर्म में भूपेन्द्र सिंह डसीला, बेलकोट को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले जैसे कि ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना रिफ्लेक्टर या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी फैलाना व हुड़दंग मचानेे सहित विभिन्न मामलों में कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







