पिथौरागढ़: पुलिस का छोपमारी अभियान जारी, दर्जनो के खिलाफ कार्रवाई
एक वारंटी आरोपी गिरफ्तार,

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 158 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत ही थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में हे0का0 देश दीपक सिंह एवं हे0का0 राजेन्द्र चन्द द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धराड़ी बाजार, गंगोलीहाट के पास एक परचून की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक जोगा राम को 03 बोतल व 16 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत थाना गंगोलीहाट में मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गोविन्द सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0का0 भुवन पाण्डे एवं का0 होशियार सिंह द्वारा अमन कुमार निवासी बांस चण्डाक को पितरौड़ा, पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भादंवि की धारा 380/454/411 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







