घर से कंप्यूटर क्लास को निकली युवती गुमशुदा, पिथौरागढ़ से किया बरामद
सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

घर से कंप्यूटर क्लास के लिए निकली एक गुमशुदा युवती को पुलिस टीम ने जानकारी जुटाते हुए पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर से कंप्यूटर क्लास को गई लेकिन वापस नहीं लौटी, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज की गयी।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा की सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश की गयी। लगातार किए गए प्रयासों के चलते टीम द्वारा गुमशुदा युवती को जनपद पिथौरागढ़ से बरामद किया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके बताया कि किसी बात पर नाराज होने के कारण घर से चली गयी थी।
गुमशुदा को बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रदीप सिंह गर्ब्याल, कानि. जितेन्द्र कुमार, महिला कानि. अनीता मेहरा व कानि. इमरान खान (सर्विलांस सेल) शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







