10 किलो के साथ दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही

जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना प्रकाश सिंह मेहरा व पुलिस टीम द्वारा खैरना-धनियाकोट मोटर मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार 02 व्यक्तियों को अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र सैनी, निवासी ग्राम चंद्रपुर कला, जिला रामपुर, उम्र-26 वर्ष व राहुल सिंह, निवासी उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष शामिल है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी खैरना, कांस्टेबल
जगदीश धामी, कांस्टेबल दर्शन चौधरी व राजेन्द्र सती शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







