पिथौरागढ़ : मुर्गे की दुकान में अवैध शराब का काम
चेकिंग अभियान के तहत कुल 47 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

सीमात जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव व सीओ पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी व कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 47 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एचोली प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, कांस्टेबल गौरव बिष्ट व अजय बोरा द्वारा चौकी एचोली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थरकोट के पास चेकिंग के दौरान एक मुर्गे की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने वाले दुकान संचालक केदार सिंह थापा, को 12 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक मुकेश कुमार निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
इधर वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, का0 दिनेश जोशी द्वारा दीपक कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







