पिथौरागढ़ : 02 व्यक्ति गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा विगत रात्रि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले कुल 70 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं पुलिस अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के निर्देशन में उप निरीक्षक बबिता टम्टा द्वारा चण्डाक क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चला रहे अमित कुमार निवासी- दिगतोली को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उसका वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा पुलिस टीम सहित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान विशाल सिंह बिष्ट निवासी दृ तल्लाबगड़ को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी सीज किया गया। पुलिस लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय नशे से परहेज़ करने की अपील की है। इधर पुलिस अधीक्षक ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







