CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यालयों के पास दुकान संचालकों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने चलाया तंबाकू विरोधी जन-जागरूकता अभियान, कोटपा अधिनियम के बारे में दी जानकारी

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू विरोधी जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में चौकी वड्डा प्रभारी आशीष रावत व उनकी टीम द्वारा वड्डा क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोटपा अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईं तथा उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने और इनसे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

 

इस दौरान पुलिस ने स्कूलों के आसपास संचालित दुकानों को विशेष रूप से सचेत करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद न बेचने व तंबाकू उत्पादों का कोई भी प्रचार-प्रसार न करने को कहा। कार्यक्रम में यातायात नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने को लेकर प्रेरित किया गया।

 

साथ ही नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 की जानकारी भी दी गई, जिससे नशा संबंधी किसी भी समस्या या सहायता हेतु संपर्क किया जा सके। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान को क्षेत्रीय लोगों ने सराहा और सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात कही है।

 

इधर थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्य के नेतृत्व में चौकी मदकोट प्रभारी मनोज कुमार व उनकी टीम द्वारा ग्राम डोलमा में स्थानीय नागरिकों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोटपा अधिनियम की जानकारी साझा की गई तथा उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने और इनसे दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते