पिथौरागढ़ : 03 व्यक्तियो को कराई हवालात की सैर
यातायात नियमों का उल्लंघन व शराब पीकर गंदगी करने वाले 104 के विरूद्ध कार्रवाई

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान जारी है।

क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले 70 लोगों के विरूद्ध एमवी एक्ट, सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 29 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका व तम्बाकू का सेवन करने वाले कुल 05 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
अभियान के तहत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर संजय सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती व टीम द्वारा शराब के नशे में सरे आम उत्पात मचाने वाले नारायण कुमार को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत गिरफ्तार किया गया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







