PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव का समापन

पिथौरागढ़ के केएनयू राजकीय इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। बतौर मुख्य अतिथि गणेश भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी।

 

ad

विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया ने विद्यालय के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी से पूर्व विद्यालय की स्थापना हाईस्कूल के रूप में हुई। वर्ष 1951 में विद्यालय को इंटर के रूप में संचालित किया गया। साथ ही उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम और आख्या प्रस्तुत की।

 

उन्होंने विद्यालय की समस्या मुख्य अतिथि के सामने रखते हुए विद्यालय में स्वच्छक और रात्रि कालीन चौकीदार तैनात किये जाने की मांग की। जिसपर मुख्य अतिथि भंडारी ने मांगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विद्यार्थियों ने उपभोक्ता जागरूकता के लिए जागो ग्राहक जागो नाटक का मंचन किया।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी तरूण पंत, नोडल अधिकारी एसके बाडी, नीरज ओझा, एआर दताल, भरत सिंह ग्याला, दीप चंद्र जोशी, ललित मोहन धामी, चंद्र सिंह चिराल, ललित मोहन मुरारी, संजय पांडेय, संजय गुप्ता, आशीष पांडेय, प्रमोद पांडेय, मनमोहन सिंह पोखरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते