PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां जोरों पर

हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने मेयर से की भेंट

आगामी 21 से 28 जून तक पिथौरागढ़ नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले दुर्गा वाहिनी के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी के संबंध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल से भेंट कर वर्ग के सफल आयोजन के लिए विचार-विमर्श कर आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।

 

ad

इस दौरान मेयर देवलाल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर हर संभव सहयोग बात की गई। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड बनने के बाद इन 25 वर्षों में प्रथम बार जनपद पिथौरागढ़ को यह वर्ग आयोजित करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है, जिसमें 15 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की महिलाओं का यह दुर्गा वाहिनी वर्ग समस्त उत्तराखंड की बहनों को आने वाली चुनौतियों से लड़ने का अभ्यास कराया जायेगा, जिसमें शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास पर विशेष बल दिया जाएगा।

 

बताया कि आयोजित वर्ग में बहनों को आत्मरक्षा हेतु शस्त्र प्रशिक्षण जैसे तलवार,भाला, राइफल व अन्य शस्त्र चलाने का भी अभ्यास कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ग में पूरे उत्तराखंड प्रांत की कुमाऊं व गढ़वाल को मिलाकर लगभग 200 बहनों के वर्ग में प्रशिक्षित होने का अनुमान है।

 

वर्ग में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के केंद्रीय अधिकारियों का भी प्रवास निश्चित किया गया है। विभाग मंत्री जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जनपद में आयोजित करने में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री अजय एवं प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा व सह मंत्री आदरणीय रंदीप पोखरिया का विशेष प्रयास रहा है।

 

जिसको लेकर जनपद के सभी विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका ममता पांडे ने आयोजित होने वाले वर्ग में अधिक से अधिक बहनों के प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते