पिथौरागढ़ : आज नामांकन पत्रों की जांच, 14 दावेदार मैदान में
जिला अधिवक्ता संस्था चुनाव

पिथौरागढ़ जिला अधिवक्ता संस्था के त्रैवार्षिक चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। विभिन्न पांच पदों के लिए कुल 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी और सहायक चुनाव अधिकारी एसएस महर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मोहन चंद्र भट्ट, मनोज कुमार जोशी और राजेश तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और मनोज कुमार जोशी मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी पंकज शर्मा, आशीष हावर्ड, मोहन सिंह नाथ और ज्योत्सना जोशी ने दावेदारी की है।
संयुक्त सचिव के लिए विनोद सिंह मतवाल और मन्नू भट्ट ने नामांकन किया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय भट्ट, ललित मोहन पंत और सुमित पंत ने नामांकन पत्र भरा है। आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







