पिथौरागढ़ : समझााने पर युवक अधिक उत्तेजित होकर मरने- मारने पर हुआ उतारू
अवैध भांग की खेती को किया नष्ट, लोगों को किया जागरूक

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ गोविंद बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

जिसके तहत डीडीहाट के ग्राम पमस्यारी निवासी केसर सिंह मेहता द्वारा शराब के नशे में अपने पड़ोसियों से गाली गलौच कर उत्पात मचाने की सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा व टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 100 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
इधर थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी व अपर उप निरीक्षक भुवन पाण्डे, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा ग्राम भट्टीगांव क्षेत्र में लगभग 04 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को मौके पर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल 1933 के विषय में जानकारी प्रदान की गई
एवं नागरिकों से अपील करते हुए किसी को भी नार्कोटिक्स संबंधी कोई सूचना प्राप्त होने पर उसे मानस हेल्पलाइन के माध्यम से अविलंब दर्ज कराने को कहा। पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







