CrimeNainitalUttarakhand News

मारपीट की घटना में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

मामले में संलिप्त 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीते माह आपसी विवाद के चलते मारपीट में घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

नैनीताल पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार भीमताल क्षेत्र में बीते 19 मई को सलड़ी के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगर देवेंद्र सिंह के साथ धीरज नगरकोटी तथा केदार सिंह द्वारा कहासुनी के बाद मारपीट की घटना में देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद घायल देवेंद्र सिंह को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां देवेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में रेस्टोरेंट के मालिक सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में धारा 103(1),115(2),352 ,324 (4) बीएनएस बीएनएस में केदार सिंह व धीरज नगरकोटी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष विमल मिश्रा द्वारा संपादित की गई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिसपर थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना में लिप्त दोनों आरोपियों धीरज नगरकोटी, निवासी जैंती, अल्मोड़ा को जैंती अल्मोड़ा से तथा केदार सिंह आरटीओ रोड़, हल्द्वानी को जानकारी जुटाते हुए दबिश देकर आरटीओ रोड एस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल संजय नेगी, हरीश सिंह, नरेश परिहार व मनोज पंत शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते