CrimeU S NagarUttarakhand News

घेराबंदी कर पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को धर दबोचा

1.5 लाख कीमत की स्मैक बरामद

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस की टीमें क्षेत्र में नशे की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पैदल गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। जिसके तहत ग्राम बिसोटा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक घर के सामने दो महिलाओं और एक पुरुष को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया।

 

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 25 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से ₹5000 नकद भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बंटी सिंह, निवासी ग्राम बिसोटा उम्र 25 वर्ष, उसकी पत्नी अमनजीत कौर ;निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष और रंजीत कौर निवासी उपरोक्त, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।

 

बंटी सिंह के कब्जे से 6.81 ग्राम स्मैक, अमनजीत कौर के पास से 7.76 ग्राम स्मैक और रंजीत कौर के पास से 8.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम बिसोटा, गिद्धौर और आसपास के थाना क्षेत्रों में सक्रिय अन्य कई नशा तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बताए गए सभी फरार नशा तस्करों के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों द्वारा नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि उनकी संपत्ति को जब्त कर नशे के कारोबार की कमर तोड़ी जा सके।

 

आरोपियों के खिलाफ मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार व कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, धनराज, शुभम सैनी और महिला कांस्टेबल कमला शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते