CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सघन चेकिंग अभियान में दो लोग पुलिस गिरफ्त में

नियमों का उल्लंघन करने पर 159 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

सीमांत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर पुलिस रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद विभिन्न स्थानों पर गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की।

 

ad

इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 159 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश प्रसाद निवासी विजयसार, जौलजीबी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

 

थाना मुनस्यारी क्षेत्रांतर्गत शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने की सूचना पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्राम रिंगू मुनस्यारी हाल बुंगा निवासी विशन राम को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते