CrimeNainitalUttarakhand News

मोर्चरी के पास से व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा

अवैध स्मैक के साथ आरोप गिरफ्तार, नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में अस्पताल की मोर्चरी के पास पकड़ा है।

 

ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बीते दिवस राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस द्वारा दौरान वाहन चैकिंग के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल की मोर्चरी के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी मोहम्मद फिरोज उर्फ पकिया, निवासी गफ्फूर बस्ती, बनभूलपुरा के पास से कुल 04.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, चौकी प्रभारी, कांस्टेबल अनिल जौहरी और कृष्णा गिरी

 

शामिल थे। इधर उप निरीक्षक जगवीर सिंह व टीम द्वारा आरोपी सद्दाम हुसैन, निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी से कुल 10 इंजेक्शन नशे के बरामद किए गए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार व भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते