CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : शिक्षक पर नाबालिक का शारीरिक शोषण करने के आरोप

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

ad

पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला ने एक शिक्षक द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का शारीरिक शोषण की तहरीर दी। आरोप है कि उसकी नाबालिक पुत्री का उसके शिक्षक केशर लाल द्वारा उसे घर में अकेला देखकर उसका शारिरिक सोशण किया गया, जिसे ग्रामीणो ने पकड़ लिया है ।

 

तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 351(3)/65(1)/75 बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक, कांस्टेबल चालक आन सिंह द्वारा उक्त आरोपी केशर लाल, निवासी खेतीगाडा थाना गंगोलीहाट को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में मामले की जांच व विवेचना की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है ।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते