पिथौरागढ़ : फर्स्ट रिस्पांडर बनें आइटीआइ के 52 छात्र
परिवहन विभाग के तत्वावधान में आपदा एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

पिथौरागढ़ के आइटीआइ में परिवहन विभाग द्वारा फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान 52 छात्रों को एसडीआरएफ और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और आपदाओं के समय तत्काल बचाव और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल द्वारा प्रतिभागियों को यातायात नियमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण एसडीआरएफ की टीम और मेडिकल ऑफिसर्स द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान न केवल सड़क सुरक्षा संबंधी बल्कि अन्य आपदाओं की परिस्थिति में भी जीवन रक्षा सहित विभिन्न प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं के समय प्राथमिक उपचार, सीपीआर, भूकंप में बचाव, भूस्खलन में बचाव, बादल फटने के दौरान क्या किया जाए, स्नेक बाइट में उपचार, बर्न विक्टिम रेस्क्यू व रेस्क्यू की विभिन्न तकनीक आदि के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रदीप, अमित, बलदेव व महेंद्र, एसडीआरएफ के मनोज धोनी, दीपक और सुरेश तथा मेडिकल टीम के डॉक्टर अभिषेक और सौम्या सहित आइटीआई के कर्मी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







